Home Ambala मंत्री अनिल विज के आदेशों के बाद दिव्यागजनों की सुविधा के लिए...

मंत्री अनिल विज के आदेशों के बाद दिव्यागजनों की सुविधा के लिए अंबाला बस अड्डे पर व्हीलचेयर की सुविधा शुरू

118
0
अम्बाला, 11 दिसंबर : परिवहन मंत्री अनिल विज के आदेशों के बाद दिव्यागजनों की सुविधा को देखते हुए अब अंबाला छावनी बस अड्डे पर व्हीलचेयर की सुविधा को शुरू किया गया है, जिससे दिव्यागों को बसों में चढ़ने की आसानी होगी और इसके लिए दिव्यांग बस अड्डे पर लिखे नंबर पर काल करके अपने तक व्हील चेयर मंगवा सकते है।
हरियाणा के गब्बर कहे जाने वाले मंत्री अनिल विज अब हर सोमवार को अपना जनता दरबार लगाते है, बीते सोमवार को विज के दरबार में एक फरियादी ये फरियाद लेकर आया था कि बस अड्डे पर दिव्यागों के लिए सुविधा नहीं है. जिसके बाद विज ने तुरंत आदेश देते हुए बस अड्डे पर व्हील चेयर की सुविधा के लिए कहा। तभी से लेकर अब अंबाला छावनी बस अड्डे पर व्हीलचेयर रखी गई है, जिससे दिव्यांग लोगों को काफी फायदा मिल रहा है दरअसल यह लोग अब बस अड्डे पर आकर दिए गए नंबर पर फोन कर देंगे तो विभाग का कोई भी कर्मचारी व्हीलचेयर लेकर उन तक पहुंचेगा.उन्होंने बस में चढ़कर ही वापस लौटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here