करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-भाजपा सांसद संजय भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा है. संजय भाटिया ने कहा कि केजरीवाल खुद तो ईडी से भागते थे, ईडी को फेस नहीं करते थे। कोर्ट राजनीतिक षड्यंत्र में कैसे आ जाएगी, आपने कहीं ना कहीं फेवर देकर डॉक्यूमेंट में कुछ करके ले रखा है ना, इसलिए आपका रिमांड होना चाहिए , आपको जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप सरकार के कई मंत्री पहले से जेल में बंद है, इनकी घोटाले की सरकार है,आने वाले समय में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
सांसद संजय भाटिया ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर भी निशान सादते कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के खाने में ही कुछ है जो खाने से पहले कहते हैं चुनाव लड़ना है और खाना खाने के बाद बोलते हैं चुनाव नहीं लड़ना है। इन दोनों बाप बेटा को सारा कुछ अपने लिए ही चाहिए।







