Home Haryana बाडीमाजरा पुल के पास यमुना नहर में मिला व्यक्ति का शव…इलाके में...

बाडीमाजरा पुल के पास यमुना नहर में मिला व्यक्ति का शव…इलाके में फैली सनसनी

199
0
यमुनानगर,8 जनवरी : यमुनानगर में यमुना नहर में बाड़ी माजरा पुल के पास एक तैरता श.व मिलने से सनसनी फैल गई।आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।
यमुनानगर में बाडीमाजरा पुल के पास यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बाडी माजरा पुल के पास आज सुबह नहर में तैरता हुआ एक व्यक्ती का शव देखा गया। जिसके बाद सूचना मिलते पुलिस की डायल 112 मौके पर पहुंची गोताखोर राजीव कुमार को मौके पर बुलाया गया और शव को नहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की जेब से आधार कार्ड व अन्य कागजात बरामद किए लेकिन वह मृतक की पहचान से मेल नहीं खा पाए. पुलिस के अनुसार डेड बॉडी करीब 60 से 65 साल के व्यक्ति की लग रही है। व्यक्ति ने नीचे पैंट और चेक शर्ट पहनी हुई है। शव की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग भी मौके पर इक्कठा हो गए.फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और शिनाख्त की कार्यवाई के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी हॉउस में पहुँच दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here