10 दिसंबर, यमुनानगर—यमुनानगर के सीआईए स्टाफ वन ने एक यूवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद की है.आरोपी हरियाणा में उत्तर प्रदेश सीमा से सटे गांव के युवाओं को हेरोइन सप्लाई करने आता था. हालांकि इसके तार किस-किस से जुड़े हुए हैं.अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की बात कह रही है. जबकि शुरुआत में आरोपी उत्तर प्रदेश से इस नशे को लाकर हरियाणा में सप्लाई करने की बात कबूल रहा है.
पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया और तलाशी के दौरान आरोपी से 263 ग्राम हेरोइन बरामद की गई.आरोपी को स्टाफ ने आराईया वाला से गिरफ्तार किया था. हालांकि उससे पहले आरोपी बाइक से ही उत्तर प्रदेश से हरियाणा में दाखिल हुआ था और कई लोगों को यह नशा सप्लाई भी करके आ चुका था लेकिन वह लोग कौन थे और आरोपी के पिछले तार किस से जुड़े हुए हैं उसके बारे में अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. शुरुआत में आरोपी ने माना है कि वह पिछले 1 साल से कमीशन लेकर इस नशे को सप्लाई कर रहा था, लेकिन इसके असल गुनहगार कौन है यहां से हेरोइन यमुनानगर में लाई जा रही थी अब पुलिस उन तक पहुंचाने की बात कह रही है यमुनानगर जिले में आरोपी के कहां-कहां तार जुड़े हैं उसको भी अब खंगाला जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दर्जनों नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है. बावजूद उसके यह तस्कर हरियाणा में नशे को सप्लाई करने से गुरेज नहीं कर रहे







