Home Ambala करनाल में CM मनोहर लाल खट्टर ने जनता की सुनी समस्याएं, अधिकारियों...

करनाल में CM मनोहर लाल खट्टर ने जनता की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

160
0

करनाल (एकता): करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनता की समस्याएं सुनी। बता दें कि रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में उन्होंने जनता को संबोधित किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस दौरान मुख्यमंत्री के सामने लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

खास बात यह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से वात्सल्य मिशन में नौकरी के लिए हेल्पलाइन केंद्रों में कार्यरत कर्मियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वात्सल्य मिशन में भर्ती की जाने वाले पदों में उन्हें प्राथमिकता दी जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको कोई हटा नहीं रहा। इस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि महिला को उसी पोस्ट पर नौकरी दी जाए।

इसके साथ ही करनाल के वार्ड नं. 18 में जनसंवाद के दौरान गुरुनानकपुरा कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगवाने की मांग को तुरंत मंजूरी प्रदान करते हुए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जनहित से जुड़े कार्यों को समय पर करना सदैव हमारी कार्यपद्धति रही है। करनाल शहर में हो रहे विकास कार्यों को लेकर नगर निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपस्थित मेयर, पार्षदों व अधिकारियों के साथ विकास संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here