10 दिसंबर, हिसार –हिसार में आज से तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कार्यक्रम में शिरकत की ।गीता महोत्सव के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गीता जीवन का सार है ।गीता से हमें पता चलता है कि हमें जीवन किस तरीके से जीना चाहिए। समाज के प्रति हमारे क्या कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने हरियाणा प्रदेश में जन्म लिया है जहां भगवान श्री कृष्ण जी ने आकर गीता का संदेश दिया।
रणबीर गंगवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के हर जिले में गीता जयंती मनाई जा रही है। कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के उपलक्ष में बहुत बड़ा उत्सव मनाया जाता है जहां पर देश के साथ-साथ विदेश से भी मेहमान आते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद गीता जयंती को बहुत बड़ा बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म में हम विश्व के कल्याण की बात करते हैं। उपस्थित बच्चों से उन्होंने कहा कि आप पढ़ाई के साथ-साथ अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहे उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रशासन का भी धन्यवाद किया







