Home Crime हिसार में सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या, मचा हड़कंप

हिसार में सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या, मचा हड़कंप

115
0

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां हुड़दंग का विरोध करने पर एक सब इंस्पेक्टर (SI) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी एक कार और दो दोपहिया वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

कैसे हुआ हमला

सूत्रों के अनुसार, सब इंस्पेक्टर के घर के बाहर कुछ युवक गली में शोर-शराबा और हुड़दंग मचा रहे थे। जब एसआई ने बाहर आकर उन्हें टोका और डांटकर भगा दिया, तो वे कुछ देर बाद लाठी-डंडों और ईंटों से लैस होकर लौटे और उन पर हमला कर दिया। हमले में एसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच और कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने आरोपियों के छोड़े गए वाहनों को जब्त कर लिया है और हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इलाके में दहशत, पुलिस विभाग में शोक

मृतक सब इंस्पेक्टर एडीजीपी ऑफिस में तैनात थे और अगले साल जनवरी में रिटायरमेंट होने वाली थी। अचानक हुई इस वारदात से परिवार और पुलिस विभाग दोनों में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here