कुरुक्षेत्र,10 दिसम्बर – संत सम्मेलन में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुआ और हमारी सरकार भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मना रही है। भगवान श्री कृष्ण के मुखरविंद से निकली गीता पवित्र ग्रंथ के माध्यम से लोगों को अनुवाद की शिक्षा मिलती है। ऐसे अवसर पर मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा श्री कृष्ण उपाध्याय के स्थान पर हम तीर्थ बनाने जा रहे है। साथ ही साथ हमने गीता को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा हरियाणा सरकार को व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को भी बधाई देता हूं जिन्होंने यह आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने यह निर्णय किया है कि हम अपने मध्य प्रदेश में सभी स्थानीय निकायो में गीता भवन बनाएंगे।बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव कहा कि दुर्भाग्य की साथ कहना पड़ रहा है कि बांग्लादेश की सरकार वहां के हिंदुओं को बचाने में असमर्थ रही है। उन्होंने कहा कि मैं आपके माध्यम से अपील करता हूं कि वह हिंदुओं की उनके धर्म स्थल की रक्षा करें।मीडिया से बातचीत करते हुए कहा महाकुंभ प्रयाग विश्व का सबसे बड़ा मेला है। जिसमें 20 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको लेकर यूनेस्को ने कहा सांस्कृतिक आध्यात्मिक अमूर्त संपदा, बोले जिसने कुंभ नहीं देखा उसने भारतीय संस्कृति की विराटता नहीं देखी।वहीं उन्होंने बांग्लादेश को लेकर कहा वहां पर हिंदुओं पर भारी अत्याचार हो रहा है। उन्होंने बांग्लादेश की सरकार व मानवाधिकार आयोग से अपील करते हुए कहा वह सब इसको रोकने के लिए आगे आए। इसके खिलाफ वहां की सरकार कठोर कदम उठाएं। निर्दोष हिंदुओं के साथ जो वहां भयानक अत्याचार होरा है इसको रोक जाए। पूरे देश के लोग हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज उठाए। उन्होंने कहा हमें बांग्लादेश से ऐसी अपेक्षा नहीं थी, जिसके अस्तित्व के लिए भारत ने सब कुछ सौंपा।







