कुरुक्षेत्र,21जनवरी –किसानों की लंबित मांगो को लेकर एक बार फिर प्रदेश के किसान सरकार को चेताने के लिए तैयार हो चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ग्रुप के पदाधिकारी की आज कुरुक्षेत्र में बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।
जिला कुरुक्षेत्र में बेठक कर पदाधिकारियों की लगाई डयूटियां
मीडिया को जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ग्रुप के पदाधिकारी संजीव आलमपुर दिलबाग सिंह और संजू नंबरदार ने बताया कि किसानों की लंबित मांगों,किसान आंदोलन और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में तहसील स्तर पर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा, इसमें न तो किसी को बाधा नही पहुंचाई जाएगी और न ही किसी का विरोध नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को देश का सविंधान लागू हुआ था। सविंधान के अनुसार देश आजाद हो गया लेकिन किसानों को आज भी आजादी नही मिली,क्योंकि किसान अपनी फसल की कीमत खुद तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सविंधान को बचाने और किसान मजदूर को उनके हक दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ग्रुप ट्रेक्टर मार्च 26 जनवरी को निकालेगा।







