नूंह (एकता): हरियाणा में नूंह वि+वाद के बाद सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कि डीसी और एसपी के बाद अब DSP जयप्रकाश का तबादला किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार जयप्रकाश को पंचकूला भेजा गया है और उनकी जगह पर मुकेश कुमार नूंह डीएसपी को लगाया है। वह जयप्रकाश के पद की कमान संभालेंगे।
गौरतलब है कि 31 जुलाई को एक शोभायात्रा पर हमले के बाद नूंह में वि#वाद भड़क हुआ था। इसके बाद सरकार एक्शन में आई। उन्होंने मेवात व गुरुग्राम में नूंह के आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाया। हालांकि अब इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए बिना तय कानूनी प्रक्रिया का पालन किए किसी भी निर्माण को गिराने पर रोक लगा दी है।







