Home Haryana होली के त्योहार को लेकर अंबाला पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों की खैर नहीं

होली के त्योहार को लेकर अंबाला पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों की खैर नहीं

220
0

अंबाला (अंकुर कपूर): पूरे देश में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हालांकि कुछ लोग इस दिन हुड़दंग भी मचाते हैं उन पर शिकंजा कसने के लिए अंबाला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। होली पर किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना घटे इसके लिए जगह-जगह पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों की गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। हर चौक-चौराहे पर अंबाला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

अंबाला कैंट डीएसपी अनिल कुमार ने मीडिया से जानकारी करते हुए कहा कि होली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चौराहे पर पुलिस के नौजवान तैनात हैं वहीं डायल 112 गाड़ी 24 घंटे लोगों की सुरक्षा में तैनात की गई है। एसएचओ वह मैं खुद भी फील्ड में मौजूद रहूंगा। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष त्योहारों का देश है और हर कोई हंसी खुशी से यह त्यौहार मनाए कोई भी ऐसा कोई काम ना करें, जिससे दूसरे लोगों को असुविधा हो किसी प्रकार का नशा न करें। इस त्यौहार को बदले की भावना से ना बनाएं।

उन्होंने कहा कि इसको रंगो की होली मनाए इसको खून की होली मत बनने दें। वहीं उन्होंने हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि चाहे कोई बुलेट से पटाखे बजाने वाला हो या फिर किसी तरह का हथियार लेकर घूम रहा हूं या किसी भी प्रकार का कोई नशा करके घूम रहा हूं। उनको उनकी जगह पर ही भेजने का काम पुलिस प्रशासन करेगा। पहले भी ऐसे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। उन्होंने बताया कि गाड़ियों को भी चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली को शांतिपूर्वक मनाये जो लोगो शराब पीकर हुडदंग मचाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here