Home Ambala शम्भू बॉर्डर न खोले जाने को लेकर लोगो में रोष.. सरकार से...

शम्भू बॉर्डर न खोले जाने को लेकर लोगो में रोष.. सरकार से उठाई ये मांग

120
0
अम्बाला 29 नवंबर – पंजाब को जोड़ने वाला शम्भू बॉर्डर फरवरी माह से हरियाणा सरकार ने लोगो की आवाजाई के लिए बंद किया हुआ हैं.अपनी मांगो को लेकर किसान दिल्ली धरना देने जा रहे थे इसी को लेकर हरियाणा सरकार ने पंजाब के साथ लगती सभी रास्तो को बंद कर दिया था.जहां किसान शम्भू बॉर्डर पर पंजाब की ओर बैठे हैं.  लोग शम्भू बॉर्डर तक आकर वापिस वाया चंडीगढ़ पंजाब जा रहे हैं जिसका लोगो मे सरकार के प्रति रोष हैं !
फरवरी माह से बंद पड़े शम्भू बॉर्डर पर अब पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ हैं.कभी यहाँ पर वाहनो की लम्बी कतार लगी होती थी लेकिन अब किसानों द्वारा अपनी मांगो को लेकर शम्भू बॉर्डर पर है पंजाब मे धरने पर बैठे हैं जिस कारण हरियाणा सरकार ने बेरीकेट लगाकर इसे बंद कर दिया ! फरवरी माह से किसानों व सरकार के बीच कई दौर की बैठके हो चुकी हैं लेकिन सभी बेनतीजा रही हैं ! अभी कुछ दिन पहले है सरकार ने एक रास्ता खोला था जो शम्भू बॉर्डर तक आता हैं लेकिन उसका लोगो को कोई फायदा नहीं हुआ  ! अब पंजाब व जम्मू जाने वाले लोग सीधे आबेहे हैं लेकिन रास्ता बंद देखकर वापिस जा रहे हैं ! लोगो को वापिस चंडीगढ़ के रास्ते ही पंजाब जाना पड़ रहा हैं जिसका लोगो मे भारी रोष हैं ! लोगो का कहना हैं कि सरकार को चाहिए की किसानों की जायज मांगे माने और लोगो को परेशानी से बचाये ! उनका कहना हैं कि इस  सब मे आने जाने वाले लोगो को परेशानी हो रही हैं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here