Home Crime यमुनानगर में विजिलेंस की बड़ी कारवाई, महिला ASI और सब इंस्पेक्टर रिश्वत...

यमुनानगर में विजिलेंस की बड़ी कारवाई, महिला ASI और सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

106
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर में विजिलेंस की बड़ी कारवाई। महिला थाने में छापेमारी कर एक महिला एएसआई और एक सब इंस्पेक्टर को 10 हजार की रिश्वत के साथ विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि महिला थाने में दुष्कर्म व अन्य धाराओं में दर्ज एक मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 20 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही है और उसे बार परेशान किया जा रहा है। मामला विजिलेंस के पास पहुंचा तो विजिलेंस ने जाल बिछाया और महिला एएसआई पूनम और सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह को दस हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस इस मामले की जांच कर रही है। वही पकड़े गए दोनों पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि उनका कोई रोल नहीं जो बात थी विजिलेंस को बता दिया गया है।  

शिकायतकर्ता सुखराम ने बताया कि कि वो छछरौली के गांव वाले लेदा खास निवासी है, उसने बताया कि उसके बेटे की शादी कुछ साल पहले यमुनानगर की एक लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन रहने लगी। जिस पर उसकी पुत्रवधू ने उसके बेटे अन्य परिजनों के खिलाफ 25 जून को महिला थाना में मारपीट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने से वह बहुत परेशान थे क्योंकि पुत्रवधू ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था। इसी केस के सिलसिले में वह कई दिनों से महिला थाना में चक्कर काट रहा था। सुखराम का आरोप है कि इस मामले की जांच महिला थाना की एएसआई पूनम कर रही थी। वह धमकी दे रही थी कि उसने भी इस केस में फंसा देंगे और उसे जेल हो जाएगी। जिससे वह डर गया। इसके लिए एएसआई पूनम और सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने उससे 20 हजार रुपए मांगे। उसने कहा कि मेरी स्थिति ठीक नहीं है तब 15 हजार की मांग की और फिर कहा गया कि दस तो दे ही देना। परंतु आर्थिक ‌स्थिति ठीक न होने के कारण वह रुपए देने में असमर्थ था।

शिकायत कर्ता का कहना है कि बेहद गरीब है और बड़ी मुश्किल से घर का गुजारा करता है बहुत परेशान होने के बाद उसने इस पूरे मामले की शिकायत उसने विजिलेंस को कर दी। जिस पर विजिलेंस ने टीम का गठन किया। सुखराम रुपए लेकर महिला थाना में पूनम के पास गया। जिस पर पूनम ने कहा क‌ि अभी वह व्यस्त है और वह यह रुपए सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह को दे दे। अंग्रेज सिंह ने महिला थाना के शौचालय के पास सुखराम से 10 हजार रुपए लिए। विजिलेंस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया और रुपए बरामद किए। विजिलेंस एएसआई पूनम को भी साथ लेकर गई।

विजिलेंस इंस्पेक्टर जयपाल का कहना है क‌ि सुखराम नाम के व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।जिसमे उसने बताया कि उसकी पुत्रवधु ने उसके ख़िलाफ़ एक झूठा केस दर्ज करवाया था। उसी केस की एवज में उससे 20 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही थी ।10 हजार में सौदा तय हुआ।उसके बाद हमारी टीम ने आज महिला थाने में छापेमारी कर एएसआई पूनम और सब इंस्पेक्टर  अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार किया है।दस हजार रुपए सब इंस्पेक्टर अंग्रेज से मिले है। मामले की जांच की जा रही है।शिकायत कर्ता ने उन्हें एक रिकॉर्डिंग भी दी है। जिसमें एएसआईपूनम कह रही है कि उसे एक भी पैसा नहीं चाहिए, लेकिन थाने की एसएचओ बिना रुपए लिए केस कैंसिल नहीं करेगी। इसलिए अब महिला थाना की एसएचओ दीपिका की भूमिका की भी जांच की जाएगी। एसआई अंग्रेज सिंह की भूमिका की केस में जांच होगी।

Previous articleरेवाड़ी में चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान को बनाया निशाना, सोने-चांदी के आभूषण चुराए
Next articleसोशल मीडिया पर बढ़े विवाद में 16 साल के लड़के पर चली गोली, 14 आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here