Home Haryana रेवाड़ी में चढूनी दल के बैनर तले किसानों ने कृषि कार्यालय में...

रेवाड़ी में चढूनी दल के बैनर तले किसानों ने कृषि कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर जड़ा ताला

202
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले किसानों ने कृषि कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं खराब हुई फसल की गिरदावरी करवाने में अन्य मांगों को लेकर किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन किसानों की मांग पूरी ना होने के कारण उन्होंने सोमवार को रेवाड़ी के गांधी चौक स्थित कृषि कार्यालय में पहुंचकर धरना दिया।

इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के अंदर होने के बावजूद कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए खुद एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की करीबन 1 घंटे के समय के बाद ताले को खोला गया। किसानों का साफतौर पर कहना है कि अगर उनकी मांगे अभी नहीं मानी जाती है तो वह रोड जाम तक करने को मजबूर होंगे। वहीं एसडीएम को 15 दिन का समय देकर कृषि अधिकारियों और उनकी एक मीटिंग करा कर जल्द ही उन्हें लोन कंपनी से पैसा दिलाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here