अम्बाला, 1 नवंबर ( TSN)- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने लगभग 20 साल बाद फिर से अंबाला में लोकल बस सेवा की शुरुआत कर दी। इस दौरान विज ने मंच से अपने तीनों विभागों के अधिकारियों को भी चेताया और कहा कि अब वे सभी विभागों की मीटिंग लेगे और ट्रेलर इस मीटिंग का वे दिखा चुके है।
अंबाला में आज हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने जनता की मांग को पूरा करते हुए लगभग 20 साल बाद एक बार फिर लोकल बस सेवा को शुरू कर दिया है, ये बसे अंबाला छावनी और शहर के बीच विभिन्न रूटों पर चलेगी जो सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हिस्से में जाएगी और आम जनता को इससे काफी फायदा मिलेगा। खुद परिवहन मंत्री अनिल विज ने हरी झंडी दिखाकर इन चारों बसों को रवाना किया। अपने संबोधन के दौरान सबसे पहले तो अनिल विज ने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज के दिन पंजाब से अलग होकर हरियाणा बना था,लेकिन तरक्की के मामले में हरियाणा बहुत आगे जा चुका है. जबकि पंजाब में आज हालात ये है कि उनके पास सैलरी देने तक के पैसे नहीं है।
तीनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की साथ करेंगे मीटिंग
अनिल विज ने कहा कि 20 साल पहले लोकल बस चला करती थी उस वक्त जनता को इसको बहुत फायदा होता था, लेकिन उसे किसी कारणवश बंद कर दिया गया था। उन्होंने जनता की सहूलियत को देखते हुए एक बार फिर इस लोकल बस सेवा को शुरू किया है जो शहर के ज्यादा हिस्से में जाएगी। ये चारों बसे SDM ऑफिस जरूर रुकेगी और शहर में डीसी ऑफिस और कचहरी दोनों बसे जाएगी। अभी ये चारों बसे शुरू की है कुछ समय बाद जब इलेक्ट्रिक बसे खरीद लेंगे तो इन बसों को बदल दिया जाएगा। इस दौरान विज ने अधिकारियों की एक बार फिर नींद उड़ा दी और कहा कि अब ये 5,6 और 7 तारीख को तीनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मीटिंग लेगे.
वहीं लोकल बस सर्विस शुरू होने के बाद अब आम लोगो ने भी राहत की सांस ली हैं ! लोगो का कहना हैं कि 20 सालो सें ज्यादा हो गए लोकल बस सेवा को बंद हुए उसके बाद सें ही लगातार लोगो को अंबाला शहर व आसपास जाने मे काफी परेशानी होती थी या फिर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते थे लेकिन अनिल विज के परिवहन मंत्री बनते ही ये सेवाएं शुरू हो हैं ! उन्होंने कहां कि अनिल विज ने आज हरियाणा डे पर लोगो को बहुत बड़ी सौगात दी हैं अब लोगो का पैसा और समय दोनों ही बचेगे !






