Home Haryana केदारनाथ यात्रा के दौरान लापता हुए युवक का नहीं लगा सुराग

केदारनाथ यात्रा के दौरान लापता हुए युवक का नहीं लगा सुराग

132
0
यमुनानगर 10 अगस्त– दो युवक गौतम और अनुज केदारनाथ यात्रा पर 30 जुलाई को घर से निकले थे 31 जुलाई को दोनों की घर पर बात होती है. 3 अगस्त को गौतम की मौ*त की खबर आती है जबकि अनुज की अभी तक कोई खबर नहीं है. परिवार के लोगों ने आज लघु सचिवालय का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया.
 यमुनानगर के दो युवक केदारनाथ यात्रा पर भोले शंकर के दर्शन के लिए अनुज और गौतम मनोकामना पूरी करने के लिए घर से निकले थे लेकिन किसे पता था कि वो दोबारा घर नहीं लौटेंगे. 30 जुलाई को दोनों घर से जाते हैं और 31 जुलाई को घर पर दोनों युवकों की बात होती है लेकिन 3 अगस्त को पता चलता है कि गौतम की मौ*त हो चुकी है जिसका अंतिम संस्कार 4 अगस्त को कर दिया जाता है लेकिन अनुज अभी तक लापता है. जिससे परिवार को लोग बेहद दुखी है. पुलिस के परिवारवाले कई बार मिल चुके हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक अनुज के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटाई है. थक हारकर पीड़ित परिवार आज लघु सचिवालय पहुंचा और जमकर प्रदर्शन किया. पीड़ित परिवार ने यमुनानगर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए उन्होने कहा कि पुलिस हमारे अनुज को तलाशने में अभी तक नाकाम रही है. हम लगातार मांग कर रहे हैं कि अनुज को ई पता लगे लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. अनुज की माता राजरानी को अपने बेटे की चिंता सता रही है कि वो ठीक भी है या नहीं. अब देखना होगा यमुनानगर पुलिस कब अनुज का पता लगाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here