Home Haryana कैथल पहुंची शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा….बोली शिक्षा में सुधार के लिए खुद...

कैथल पहुंची शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा….बोली शिक्षा में सुधार के लिए खुद को सुधारना जरूरी

170
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा सरकार की ओर से 11 दिन 22 ज़िले एक कार्यक्रम शुरू किया गया है. जिसमें शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ख़ुद 22 ज़िलों की स्कूल SMC कमेटी से मुलाक़ात कर रही है. इससे पहले शिक्षा मंत्री तीन दिनों में 6 ज़िले कवर कर चुकी है और आज कैथल और करनाल के स्कूलों की SMC कमेटी से मुलाक़ात करेंगी. कैथल के हिंदू कन्या विद्यालय में आज SMC मीटिंग का कार्यक्रम रखा गया था,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा पहुँची.
हरियाणा शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश भर में शिक्षा के सुधारीकरण के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है. क्योंकि हमें 90 दिन का समय मिला है. एमसी कार्यक्रम में जो सुझाव आएंगे वह सुझाव को प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का काम करेंगे.उसके साथ कोई सुझाव देश के प्रधानमंत्री के लिए दिया जाएगा तो वहां तक भी पहुंचने का काम करेंगे।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक सांची समस्या कार्यक्रमों में सुनने को मिल रही है कि स्कूलों में चौकीदार नहीं है, बच्चों के अभिभावक ही हमें सुझाव देते हैं कि स्कूल में चौकीदार होने चाहिए।
 शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि शिक्षा में सुधार से पहले हमें खुद में सुधार की जरूरत है। अच्छे परिणाम का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को भी जाना चाहिए हरियाणा के सरकारी स्कूलों के बच्चे आज नीट में भी क्वालीफाई हो रहे हैं।। जब बच्चा अभिभावक और गुरु तीनों का समीकरण बेहतरीन होगा तो परिणाम अपने आप बेहतरीन आएंगे।। 2019 के बाद एक बड़ी संख्या में बच्चों ने सरकारी स्कूलों से जुड़ाव किया है आज प्रदेश भर में 25 लाख बच्चे अपनी सेवाएं ले रहे हैं यह कोई छोटी संख्या नहीं है। कार्यक्रम में अभिभावक खुद मंच से बोलते हुए मिलेंगे कि हमारा बच्चा प्राइवेट स्कूल में था अब हम उसे सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया है यह बढ़ता विश्वास है सरकार के प्रति शिक्षा विभाग के प्रति।। सरकारी स्कूल में बेटियों की सुरक्षा पर बोली हरियाणा की सीमा रेखा कहां बेटियों की सुरक्षा सिर्फ स्कूल परिसर में ही नहीं बल्कि स्कूल के रास्ते से लेकर घर तक सरकार सुनिश्चित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here