Home Haryana नरवाना में सीएम फ्लाइंग व फ़ूड सेफ्टी विभाग ने मिठाईयों की दुकानों...

नरवाना में सीएम फ्लाइंग व फ़ूड सेफ्टी विभाग ने मिठाईयों की दुकानों पर की रेड…बेची जा रही थी खराब मिठाई

197
0
जींद ( TSN)-  त्यौहार का सीजन आते ही दुकानदार मोटा मुनाफा कमाने के लिए लोगों के स्वास्थय से  खिलवाड़ कर मिलावट करना शुरू कर देते है,जिस पर लगाम कसने के लिए सीएम फ्लाइंग व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने नरवाना के बेलरखा गांव में एक मिठाई के गोदाम  में रेड कर रसगुल्ले, गुलाब जामुन में मखियों व बदबूदार मिठाई का जखीरा पकड़ा।
खाद्य आपूर्ति विभाग  ने सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि खाने के सामान में किसी प्रकार की मिलावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए वे सैंपलिंग करने में लगे हुए हैं। विभाग ने स्पष्ट कहा है कि जिनके भी सैंपल फेल पाएंगे उनके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई होगी। इस कड़ी में  मिठाई के गोदाम में रेड मारकर 160 किलो रसगुल्ला और 50 किलो गुलाब जामुन नष्ट करवाने का काम किया,  जिनमे बदबु आ रही थी व मखिया मरी हुई थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here