Home Haryana हरियाणा सरकार 25 सितंबर से लागू कर रही “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी...

हरियाणा सरकार 25 सितंबर से लागू कर रही “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना”

130
0

हरियाणा | हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार सबसे महत्वाकांक्षी “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” 25 सितंबर से लागू करने जा रही है। योजना से जुड़े Haryana Lado Laxmi Yojna App का लॉन्च इसी हफ्ते किया जाएगा। इसके साथ ही सोमवार से इसका ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है और लाभार्थियों का डेटा तैयार कर लिया गया है।

20 लाख से ज्यादा लाभार्थी

हिंदी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में इस योजना के 20,97,256 लाभार्थी हैं, जिनकी सालाना पारिवारिक आय ₹1 लाख से कम है। लाभार्थियों को एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। समाज कल्याण विभाग, परिवार पहचान पत्र (PPP) प्राधिकरण और क्रिड की टीमें एप के ट्रायल में जुटी हुई हैं।

इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2,100 दिए जाएंगे। सरकार का अनुमान है कि इस योजना का सालाना खर्च लगभग ₹5,000 करोड़ होगा। योजना की एक अहम शर्त यह है कि लाभार्थी परिवार पिछले 15 साल से हरियाणा में रह रहा हो।

परिवार पहचान पत्र में अब कोई छूट नहीं

अब परिवार पहचान पत्र (PPP) में किसी भी व्यक्ति द्वारा अपनी आय कम नहीं कराई जा सकेगी। लाभार्थियों के एप से रजिस्ट्रेशन के लिए विस्तृत अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों की पुष्टि

प्रदेश को-ऑर्डिनेटर, PPP प्राधिकरण के डॉ. सतीश खोला ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर से लॉन्च की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी योजना को घोषणा के एक साल के भीतर लागू करना चाहते हैं, ताकि सभी लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here