करनाल, 1 नवंबर – त्योहारों का समय चल रहा है , हर तरफ खुशियां हैं पर कुछ बदमाश इन खुशियों को काला करने में जुटे हुए हैं.करनाल का बंभरेहड़ी गांव दिन दहाड़े गोलियों की गूंज से दहल उठा , ये गोलियां जिनके घर चली वो महिला सरपंच का घर है, ये गोलियां महिला सरपंच के ससुर महेंद्र को लगी है.
बताया गया है कि बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और उनके पास हथियार थे और उन्होंने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया व मौके से फरार हो गए.महेंद्र को 2,3 गोलियां लगी हैं, जो महिला सरपंच के ससुर हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है क्योंकि उन्हें 2 से 3 गोलियां लगी हैं.वहीं पुलिस ने मौके पर FSL की टीम को बुलाया और सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है. मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है.
,







