Home Haryana विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी

विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी

101
0
करनाल, 31अक्टूबर -करनाल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर रन फॉर यूनिटी का  आयोजन हुआ. जिसमें हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण के साथ जिले के विधायक पहुंचे. हरविंदर कल्याण ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं और साथ ही दिवाली की शुभकामनाएं दी. वहीं उन्होंने सभी खिलाड़ियों को और सभी लोगों को   देश की अखंडता और एकता को लेकर शपथ दिलाई. इस दौरान अलग-अलग स्कूलों और स्टेडियम के बच्चों ने  रन फॉर यूनिटी में भाग  लिया ।
हरविंदर कल्याण विधानसभा स्पीकर ने कहा कि देश में बिखरी पड़ी रियासतों को जोड़ कर देश को एकता के सूत्र में बाँधने वाले लोह पुरुष  सरदार वल्ल्भ भाई पटेल को आज पूरा देश याद कर रहा है. देश के हर शहर में सरकार द्वारा  उनकी जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया ।  करनाल में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी(दौड़) का आयोजन किया गया ! इस दौड़ में सैकड़ों युवक युवतियों कर्मचारियो ने भाग लिया. इस दौरान विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को ह्री झंडी  देकर रवाना किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here