Home politics कांग्रेस नेता अपनी हार का ठीकरा जान बूझकर फोड़ रहे ...

कांग्रेस नेता अपनी हार का ठीकरा जान बूझकर फोड़ रहे ईवीएम और चुनाव आयोग पर-विधायक बीजेपी

111
0
सोनीपत,11 अक्टूबर-हरियाणा में चुनाव के बाद बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक एक्शन मोड़ में नजर आ रही है. हरियाणा के सोनीपत से बीजेपी विधायक निखिल मदान व राई से विधायक कृष्णा गहलावत एक्शन मोड़ में है। आज निखिल मदान और कृष्णा गहलावत सोनीपत नई अनाज मंडी में पहुँचे और किसानों की समस्याओं को दूर करने का वादा किया।दोनों विधायकों ने कांग्रेस पर जुबानी  ह.मला बोला और कहा कि अपनी हार का ठीकरा कर अब चुनाव आयोग और ईवीएम पर फोड़ रहे है।
आपसी  गुटबाजी के कारण कांग्रेस को जनता ने नकारा 
आपसी  गुटबाजी के कारण  कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है।चुनाव के दौरान किसानों की  नाराजगी का मुद्दा बहुत ज्यादा गरमाया रहा और किसानों की नाराजगी कम करने के लिए अब बीजेपी के आला नेता कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं.इसी के चलते शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह से पहले नायाब सिंह सैनी हो या फिर विधायक सभी आज अनाज मंडियों में पहुंचे और किसानों से हाल-चाल जाना।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों के बाद मंडियों में बीजेपी विधायक पहुँचे।सोनीपत से विधायक निखिल मदान और राई से विधायक कृष्ण गहलावत भी दौरे पर पहुँची। दोनों विधायकों ने कहा कि मंडियों में आ रही खामियों को जल्द से जल्द दूर किया जायेगा और कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग और ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर दोनों विधायकों ने बोला कांग्रेस पर जबरदस्त जुबानी हमला कहा कि अपनी हार का ठीकरा फोड़ रहे है,कांग्रेस की गुटबाजी के चलते जनता ने उन्हें नाकार दिया है।
बीजेपी विधायकों ने कहा कि बीजेपी पार्टी हर वर्ग के साथ है और इसी कारण वह बहुमत से सरकार बना रहे हैं।आज नायाब सिंह सैनी के आदेशों के बाद किसानों से मंडियों ने मिलने के लिये पहुँचे है.मंडियों में किसानों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसी के साथ-साथ सभी फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है या नहीं इसकी भी जांच की जाए रही है। वहीं कांग्रेस पर भी जमकर बोले और कहा कि कांग्रेस किसी भी वर्ग के लिए कोई कार्य नहीं किया और अब चुनाव आयोग और ईवीएम पर जानबूझकर ठीकरा फोड़ रहे है। उनकी आपसी लड़ाई और मतभेद के कारण जनता ने इन्हें नकार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here