Home Uncategorized हरियाणा सिख पंथक पार्टी ने की प्रेसवार्ता,पार्टी के उम्मीदवारों को भारी वोटों...

हरियाणा सिख पंथक पार्टी ने की प्रेसवार्ता,पार्टी के उम्मीदवारों को भारी वोटों से जीताने की अपील की

90
0
कुरूक्षेत्र, 16 जनवरी ( TSN)-हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 19 जनवरी को चुनाव होने जा रहे हैं।ऐसे में सभी वार्डों में उतरे उम्मीदवारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए  अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। इसी कड़ी में आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में हरियाणा सिख पंथक पार्टी द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेसवार्ता में धर्मप्रचार कमेटी अमृतसर के सदस्य तेजेंद्र पाल सिंह ढिल्लो, वार्ड 14 से प्रत्याशी बीबी जसबीर कौर मसाना, प्रदेश प्रवक्ता लखविंदर पाल सिंह ग्रेवाल, सुखजिंदर सिंह मसाना, रिपुदमन सिंह चीमा ने सिख संगत से अपील करते हुए कहा कि रविवार 19 जनवरी को होने वाले चुनाव में सिख संगत बढ़ चढ़कर मतदान करे। तेजेंद्र पाल सिंह ढिल्लो ने कहा कि वार्ड 14 से प्रत्याशी बीबी जसबीर कौर मसाना गुरु घर के प्रति पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ समर्पित है। उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों की जीत से हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिख संगत को भारी तरक्की देखने को मिलेगी।
शाहबाद का मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज में 100 मेडिकल सीटें हुई अलॉट
तेजेंद्र पाल सिंह ढिल्लो ने कहा कि शाहबाद का मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज इस बात का जीता जागता उदाहरण है। जहां प्रतिदिन हजारों लोगों को कम दामों में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल रहीं है। इस वर्ष इस कॉलेज में 100 मेडिकल सीटें अलॉट हुई हैं. जिनमें से 50 गुरु सिख बच्चों के लिए आरक्षित हैं। यानी 50 सिख बच्चे यहां से डॉक्टर बनकर निकलेंगे।
उन्होंने कहा कि बीते 3 वर्षों में सरकार द्वारा गठित कमेटी के प्रतिनिधियों द्वारा गुरु घरों की मर्यादा का उल्लंघन करने की घटनाओं से प्रदेश की सिख संगत भली भांति परिचित है और यही वजह है कि इस बार सिख संगत बदलाव का मन बना चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here