Home Haryana शादी ब्याह के लिए की जा सकेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें...

शादी ब्याह के लिए की जा सकेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें बुक… इन नियमों का करना होगा पालन

226
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)– शादी ब्याह  में ले जाने वाली बारात के लिए अब  हरियाणा रोडवेज की बसें बुक की जा सकेंगी। इसके  लिए  कैथल के नए बस अड्डे पर अलग से ब्रांच बनाई गई है। इस बारे में हरियाणा रोडवेज ने अब बसों को शादियों में किराये पर भेजने का फैसला किया है।
ये होंगे नियम
बता दें कि शादी ब्याह  के लिए बसों को ले जाने की दूरी 200 किलोमीटर होनी चाहिए। इसके लिए बसों की  एडवांस बुकिंग करवानी होगी और पहले ही 50 किलोमीटर तक का खर्चा देना होगा। शुरुआत में 15 से अधिक बसें एक टाइम में कैथल डिपो से बुकिंग के लिए चली हैं। इसमें चालक और परिचालक विभाग का ही होगा। हरियाणा रोडवेज की तरफ से चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठाकर आम लोग दूरदराज के क्षेत्र में आसानी से बारात लेकर जा सकते हैं।ट्रैफिक इंचार्ज रोहतास जांगड़ा ने बताया कि रोडवेज बस बुक करने के लिए विभाग ने किलोमीटर के हिसाब से स्लैब तैयार किया है, जिसके अनुसार अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए हैं। कम से कम 160 किलोमीटर की दर से खर्च आपको वहन करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here