कुरुक्षेत्र,11 अक्टूबर –कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई भी परेशानी। हरियाणा के लोगों ने कांग्रेस की बना दी जलेबी। हरियाणा में जल्द युवाओं के लिए निकल जाएगी भर्ती।
हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी आज अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे जहा लाडवा के अंतर्गत आने वाली पिपली, लाडवा व बाबैन मंडी का दौरा करेगे।पिपली अनाज मंडी का निरीक्षण करने के बाद लाइव सैनी ने अधिकारियों को धान की खरीद को लेकर सख्त निर्देश दिए और कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाए इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों में भारतीयों से भी बातचीत की।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि किसानों की फसल msp से कम दाम पर खरीदी जा रही है। जिसको लेकर आज अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार की कोई भी शिकायत दोबारा नहीं आनी चाहिए. इसी के साथ जिन व्यापारियों ने किस की धान को कम रेट पर खरीदा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नायब सैनी ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की जलेबी बना दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हरियाणा के खान पान के बारे में कोई जानकारी नहीं है. जब उन्हें गोहाना की जलेबी दी गई तब वह देखकर हैरान हो गए कि इतनी बड़ी जलेबी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में फैंसी है और हरियाणा की जनता यह जान चुकी है इसीलिए हरियाणा की जनता ने विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा के सपनों पर पानी फेर दिया। नायब सैनी ने युवाओं के लिए जल्द भर्ती निकालने की बात भी कही।







