23 सितम्बर, अंबाला–अंबाला शहर पुलिस लाइन मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से जनसभा का आयोजन किया गया ! इस जन सभा में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष उद्यभान ने शिरकत की ! इस मौके पर अंबाला लोक सभा सांसद वरुण चौधरी, मुलाना से कांग्रेस प्रत्यासी पूजा चौधरी , यमुनानगर प्रत्यासी समेत कांग्रेस के नेता मौजूद रहे ! इस मौके पर हजारों की संख्या में भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद कांग्रेस के कार्यकर्ता व लोग पहुंचे ! अंबाला पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा व परदेश अध्यक्ष उदय भान का फूलों की बड़ी माला पहनाकर और तलवार देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया ! मंच से परदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्य मंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने लोगों को संबोधित किया ! उन्हों हरियाणा मे कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया वहीं बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
मंच से अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया! उन्होंने कहा कि जहां पर भी मैं जाता हूं एक ही आवाज आती है कांग्रेस आ रही है बीजेपी जा रही है! उन्होंने कहा कि ये हरियाणा में हुआ कैसे क्योंकि लोगों ने देख लिया है कि पहले 10 साल कांग्रेस की सरकार और अब 10 साल बीजेपी की सरकार को तोल कर देख लिया है ! उन्होंने कहा कि 2009 में हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय में , कानून व्यवस्था में, नौकरी देने में और खेलों में नंबर वन था! उन्होंने कहा कि अब बेरोजगारी में , महगाई में नंबर वन है और कानून व्यवस्था का तो बुरा हाल है ! उन्होंने कहा कि पहलवान बेटियों के साथ जो हुआ है वो तो आप सब ने देखा ही है इस लिए लोगों ने मन बना लिया है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनानी है ! उन्होंने कहा कि पूरा देश हरियाणा कि और टकटकी लगाकर देख रहा है कि हरियाणा के लोग क्या फैसला लेते हैं ! क्योंकि हरियाणा प्रदेश शक्तिशाली है जब केंद्र सरकार तीन कृषि कानून लेकर आई तो हरियाणा पंजाब के किसानों ने एक साल संघर्ष किया और सात सौ से ज्यादा शहीदी दी और आखिर सरकार को अपना फैसला वापिस लेना पड़ा !उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रजा तंत्र है क्यों रास्ते रोक गए क्यों लोगों पर लाठियां बरसाई गई लोगों से बात करो उनकी समस्या का समाधान करो , उन्होंने कहा कि सड़कें खोदी गई कील लगाए गए ! उन्होंने इसे अप्रजातांत्रि बताया !उन्होंने कहा कि जैसे ही हरियाणा में हमारी सरकार बनेगी सबसे पहले शंभू बॉर्डर को खोलने का काम किया जायेगा ! उन्होंने हरियाणा में किसानों को MSP की लीगल गारंटी देने की बात कही ! उन्होंने देश में विपक्ष के रूप में राहुल गांधी जी एक मजबूत नेता है ! उन्होंने अंबाला से अपना पुराना रिश्ता बताया साथ ही निर्मल सिंह का हाथ ऊपर उठाकर उन्हें मजबूत नेता बताया ! उन्होंने सभी कांग्रेसी पर्त्यासियो के लिए वोट की अपील की ! हालांकि उन्होंने अंबाला कैंट से परविंदर परी को भी जीतने के लिए लोगों से वोट की अपील कर डाली ! उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर अंबाला में IMT बनाने की भी बड़ी बात कही ! उन्होंने अपने मैनिफेस्टो में दी गई एक एक गारंटी को पूरा करने की बात कही ! उन्होंने बीजेपी सरकार पर कौशल रोजगार योजना को युवाओं के साथ मजाख करने का आरोप लगाया ! उन्होंने सरकार आने पर हरियाणा के युवाओं को दो लाख पक्की नौकरियां देने का वादा किया ! उन्होंने लोगों से वोट देकर कांग्रेस को जिताने की अपील की !





