बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ शहर के विभिन्न सरकारी विभागों पर नगर परिषद का 10 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। सबसे बड़ा बकायेदार इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी है, जिस पर करीब 2.22 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। परिषद ने टैक्स की वसूली के लिए संबंधित विभागों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।
रेड क्रॉस सोसाइटी की एमआईई क्षेत्र में 65,294 स्क्वेयर यार्ड की संस्थागत संपत्ति है, जिस पर कुल ₹2,21,91,928 का प्रॉपर्टी टैक्स बनता है। इसके अलावा पुलिस विभाग पर ₹1,02,15,668, सिंचाई विभाग पर ₹99,60,876 और भारतीय रेलवे पर ₹75,75,560 का बकाया है।
अन्य बकायेदार विभागों में शामिल हैं:
- हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम: ₹74,43,916
- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण: ₹65,03,521
- एक्साइज और कर विभाग: ₹12,78,743
- सोशल जस्टिस विभाग: ₹5,19,633
- पब्लिक हेल्थ विभाग: ₹7,22,395
- बीएसएनएल: ₹4,66,843
- PWD: ₹9,19,831
- हरियाणा रोडवेज: ₹8,66,957
- फायर सर्विसेज: ₹3,77,101
- युवा एवं खेल विभाग: ₹46,60,125
- ट्रांसपोर्ट विभाग: ₹10,65,311
- पंचायती राज विभाग: ₹16,18,671
- महिला एवं बाल कल्याण विभाग: ₹6,71,507
- पर्यटन विभाग: ₹2,36,551
- हाउसिंग बोर्ड: ₹14,283
- हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड: ₹4,698
- राजस्व विभाग: ₹3,656
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि सभी बकायेदार विभागों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स से प्राप्त राशि का उपयोग शहर के विकास कार्यों में किया जाएगा। परिषद ने वसूली अभियान को तेज करते हुए एक अधिकारी को विशेष रूप से इस कार्य के लिए नियुक्त किया है।
इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों को भी प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। नगर परिषद ने चालू वित्त वर्ष के बजट में टैक्स वसूली के लक्ष्य को बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसे लेकर प्रशासनिक प्रयास शुरू हो चुके हैं।







