सिरसा, 24 सितम्बर : हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें रानिया विधानसभा के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है और जीत के बाद अपने समर्थकों से बात करेंगे.उसके बाद अगर वे हुड्डा साहब के साथ जाने को कहेंगे तो वह उनकी बात भी मानेंगे। चौधरी रंजीत सिंह ने कहा कि भूपिंदर हुड्डा से उनके रिश्ते राजनीति से भी ऊपर है । वही कांग्रेस नेताओ द्वारा कुमारी शैलजा को अपशब्द कहे जाने पर चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस की एक बहुत बड़ी नेता है और अगर उन्हें कोई इस तरह से अपशब्द कहेगा तो SC समाज भी इसे अपना अपमान समझेगा. चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि राजनीतिक आदमी सभी नेताओं को अपने साथ लेकर चलता है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा रानिया विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो के दौरान एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री और चौधरी रणजीत सिंह मंत्री बने के नारे लगाते हुए लोग देखे जा सकते हैं। इस वीडियो पर बात करते हुए चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने भी सुना है कि लोग इस तरह के नारे लगा रहे हैं.उन्होंने कहा कि लोगों की भावना है जो वे लोग अपनी भावना व्यक्त करते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में काम किया है उन्हें पूरी उम्मीद है कि यहां के लोग उन्हें दोबारा से अपना विधायक चुनेगे । वही कुमारी शैलजा की कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार से दूर होने पर चौधरी रंजीत सिंह ने कहा कि वह बहुत बड़ी नेता है और अगर कोई इस तरह से उनका अपमान करेगा तो जाहिर तौर पर SC समाज भी उनके खिलाफ हो जाएगा। चौधरी रणजीत सिंह ने कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि राजनीतिक आदमी सबको एक साथ लेकर चलता है और जब राजनीतिक आदमी चले तो अपनी पार्टी के सभी लोगो को साथ लेकर चलना चाहिए ।







