Home Haryana HBSE 10th Result 2023: विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, 65.43 फीसदी रहा परिणाम,...

HBSE 10th Result 2023: विद्यार्थियों का इंतजार खत्म, 65.43 फीसदी रहा परिणाम, जानिए कौन रहा अव्वल

177
0

अंबाला (एकता): हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षा के परिणाम पर विद्यार्थियों का अब जाकर इंतजार खत्म हुआ। बता दें कि बोर्ड ने दोपहर बाद नतीजे घोषित किए। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस साल 10वीं का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने रिजल्ट में बाजी मारी। इस बार 65.43 फीसद परिणाम रहा। बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर छात्र रिजल्ट देख सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में 1475 केंद्रों पर 2 लाख 96 हजार 329 परीक्षार्थियों ने दी थी। गौरतलब है कि पिछले साल 10वीं कक्षा का परिणाम 73.18 प्रतिशत रहा था। इसमें भी लड़कियों का परीक्षा परिणाम 76.26 तो लड़कों का परीक्षा परिणाम 70.50 प्रतिशत रहा था। भूना, फतेहाबाद और वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा, सोनीपत और सोनू, एनजेएम हाई स्कूल, बुसान, भिवानी ने इस परीक्षा में 498 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here