यमुनानगर(TSN): यमुनानगर जिला लघु सचिवालय से पिछले चार दिनों से नियमित किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो अतिथि अध्यापक धरना दे रहे हैं ओर सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार अतिथि अध्यापकों की नियमित किए जाने की मांग को पूरा करने के लिए तैयार नहीं हैं।इसी कड़ी में गुरुवार को सैकड़ो अतिथि अध्यापकों ने अपने प्रमाण पत्र की प्रतिलिपियां ज+लाकर सरकार का विरोध जताया। विरोध जताते हुए सैकड़ो अतिथि अध्यापकों ने काली पट्टियां लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अध्यापकों ने कहा की पिछले 19 वर्षों से वे शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आज तक भी उनको सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। जिला प्रधान नैना यादव ने बताया कि सरकार ने कहा था की हम सभी अतिथि अध्यापकों को रेगुलर कर देंगे लेकिन अब तक भी सरकार ने हमें नियमित नहीं किया है ना ही हम लोगों को किसी तरह की कोई आयुष्मान सेवा का कोई लाभ नहीं मिल पाया है ना ही हमें चिकित्सा सुविधा के लिए कोई सुविधा मिल पाई है।उन्होंने कहा की आज हम कड़ाके की ठंड में अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार अपना अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा की सरकार ने अतिथि अध्यापकों से जो वायदे किए थे उनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है।







