Home Ambala अंबाला छावनी में ज्वेलरी शॉप से 6.5 तोला सोने की चेन चोरी,...

अंबाला छावनी में ज्वेलरी शॉप से 6.5 तोला सोने की चेन चोरी, दो महिलाएं और एक पुरुष निकले शातिर चोर

282
0

अंबाला  | अंबाला छावनी के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दो महिलाओं और एक पुरुष ने मिलकर करीब 6.5 तोला (6 तोले 520 मिलीग्राम) वजनी सोने की चेन चुरा ली। पूरी वारदात को सिर्फ 15 मिनट में अंजाम दिया गया। पुलिस ने ज्वेलर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ज्वेलर ने बताया कि तीनों आरोपी ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आए और सोने की चेन दिखाने की मांग की। दुकान के कर्मचारी ने उन्हें एक-एक कर कई डिजाइनों की चेन दिखाई। इसी दौरान आरोपी बार-बार चेन बदलने और नए डिजाइन देखने की बात करते रहे, जिससे कर्मचारी का ध्यान भटक गया।

इसी मौके का फायदा उठाकर एक महिला ने चुपके से एक चेन अपने हाथ में छिपाई और फिर पर्स में डाल ली। इसके बाद तीनों बिना कुछ खरीदे दुकान से निकल गए। कुछ देर बाद जब स्टॉक की जांच की गई तो एक चेन गायब पाई गई।

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर साफ दिखाई दिया कि महिला ने बड़ी चालाकी से चेन चुराई। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here