Home Ambala अम्बाला छावनी में ‘तोड़ो और फिर बनाओ’ की आड़ में चल...

अम्बाला छावनी में ‘तोड़ो और फिर बनाओ’ की आड़ में चल रहा भ्रष्टाचार का मास्टर प्लान

149
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अम्बाला छावनी में युथ कांग्रेस व एनएसयूआई की अगुवाई में”हरियाणा मांगे हिसाब” अभियान  के तहत बाजारों में केमपैनिंग के तहत बाजारों में शॉप टू शॉप अभियान चलाया गया. जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पहुँची चित्रा सरवारा ने अम्बाला छावनी में चल रहे कथित ‘सौन्दर्यकर्ण’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अम्बाला छावनी को असली मायनों में ‘डेवलपमेंट’ चाहिए ना कि दिखावे की ‘डेकोरेशन’।चित्रा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि अम्बाला छावनी में विकास के नाम पर रोजाना लूट का नया कार्यक्रम लॉन्च हो रहा है। कही बनाने के नाम पर कही तोड़ने के नाम पर दोनों हाथों से जनता का पैसा उड़ाया जा रहा है या खाया जा रहा है?
चित्रा सरवारा ने कहा कि लगभग 2 साल पहले ही पूरे सदर बाजार में रोड के बीचों बीच फैंसी स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी जो कि ठीक अवस्था मे चल भी रही थी, लेकिन अब एकदम से फिर, ठीक उसी जगह पर, खंबे बदलकर फिर से नयी ‘फैंसी’ लाइटे लगाई जा रही है. जिस पर जनता खुद सवाल उठाने लग गई है कि ये कैसा विकास है और किसका विकास है? चित्रा ने कहा कि दूसरी तरफ सदर बाजार में दुकानों के आगे रेम्प बनाने का काम चल रहा है. जिसका कोई लेवल या मापदंड निर्धारित नहीं किया गया है। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा ये भी नही देखा जा रहा कि रेम्प दुकान के अंदर से भी ऊंचे बन रहे है I उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे ऊंचे रेम्प बनने से थोड़ी से बरसात में दुकानों के अंदर पानी घुस जाएगा जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान होगा। पहले ही तोड़ने और बनाने के चक्कर मे बाजारों की दुकानों पर काम नही है और अब दुकानदार अंदर से दुकाने ऊंची करने पर मजबूर होंगे जिसमें हर दुकानदार को एक बार फिर से कीमत और समय दोनों की बर्बादी झेलनी होगी।लोगों का ये भी कहना है कि भाजपा समर्थित एक व्यक्ति विशेष को बचाने के लिए रेम्प बनाने का कार्य भी कुछ फुट दूरी से शुरू किया गया और सवाल उठता है कि ये कैसा ‘विकास’ कार्य है जिसमें ‘पिक एंड चूज़’ का का कार्य चल रहे है। संबंधित नगर परिषद के अधिकारी जवाब दें कि जनता के पैसे की बर्बादी और दुकानदारो को आ रही दिक्कत का जिम्मेदार कौन है – नगर परिषद या भाजपा?
बाजारों के व्यापार को ठप्प करने वाला ‘सौंदर्यीकरण’ किस काम का?
चित्रा ने कहा कि सरकार हिसाब दे कि नये खम्बो की जगह जो पुराने खम्बे सदर बाजार से उत्तर रहे है वो कहा जमा हो रहे है।उन्होंने कहा कि एक ही सड़क पर कुछ छोटी फैंसी लाइट्स लगाई जा रही है और साथ ही बड़े खम्बो पर भी लाइटे लगाई जा रही है तो एक ही सड़क पर इतनी लाइटो का क्या काम है?चित्रा ने कहा कि सदर बाजार की टाइल्स वाली सड़को को उखेड़कर अब लुक वाली सड़के बनाई गई हम प्रशासन व नगर परिषद के अधिकारियों से ये भी पूछना चाहते है कि जो टाइल्स सदर बाजार से निकली वो कहा गई?उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में ‘तोड़ो और बनाओ’ का चक्कर चल रहा है जिसमें ऐसा लगता है कि जमकर भ्रस्टाचार हो रहा है।उन्होंने कहा कि एक ठीक चीज को उतारकर उसी जगह पर दूसरी चीज लगाई जा रही है तो पुरानी ठीक उतरी चीज कहा जा रही है इसका हिसाब कौन देगा?
चित्रा ने नगर परिषद के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय बदलते ही इन सभी घोटालो की जांच भी कराई जायेगी और जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त पाए जायेंगे उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here