Home Faridabad मनु भाकर की मां बोली…बजरंगबली की कृपा से पदक जीतने में...

मनु भाकर की मां बोली…बजरंगबली की कृपा से पदक जीतने में कामयाब रहे दोनों खिलाड़ी

144
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-ओलोम्पिक्स में मनु भाकर और सर्वजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड इवेंट में कोरिया को हराकर एक और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया और भारत देश को दूसरा मेडल दिलाया । इस जीत के बाद फरीदाबाद स्थित उनके निवास पर मनु भाकर के माता-पिता जहां बेहद खुश नजर आए. वही समिति के लोगों ने भी वहां पहुंचकर ढोल नगाड़ों की थाप पर उन्हें बधाई दी।
मनु भाकर की मां ने बताया कि आज सुबह से ही वह लगातार पूजा पाठ कर रहे थे और मनु भाकर और सर्वजोत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है की मनु भाकर सर्वजोत की जोड़ी के साथ मेडल जीतने में कामयाब हुए हैं। मनु की मां ने कहा कि पिछले टोक्यो ओलंपिक के दिन जब उसकी पिस्टल खराब हो गई थी,उस दिन भी मंगलवार था और आज भी मंगलवार है इसलिए वह गीता के पाठ के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी कर रही थी और बजरंगबली से प्रार्थना की थी कि आज वह अपनी कृपा मनू और सर्वजोत पर बनाए रखें और ऐसा ही हुआ। बजरंगबली की कृपा से वह पदक जीतने में कामयाब रहे । वही मनु के पिता ने बताया कि वह किसी का फोन आज नहीं उठा रहे थे और जब पदक जीतने की खबर मिली तो उन्हें सांस में सांस आई इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here