Home Haryana हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दी ये हिदायत….इन...

हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दी ये हिदायत….इन बातों का रखें ध्यान

127
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- लगातार  बढ़ते तापमान और हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग होडल के एसएमओ डाक्टर चरण सिंह सौरोत ने लोगों को इस भीषण गर्मी में बचने के उपाय बताए.उन्होंने  कहा की इस भीषण गर्मी में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लोग अपने कामों को निपटा लें या शाम 4  बजे के बाद अपने कामों को  निपटाएं ।जरूरी काम हो  तभी घर से बाहर निकलें और सर पर कपड़ा या छाता का प्रयोग करें।
सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश 
 होडल के  नागरिक अस्पताल के एसएमओ डाक्टर चरण सिंह सौरोत ने  कहा कि   तापमान में तेजी से  लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तेजी से बढ़ते तापमान के चलते लोग अस्पताल में भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।  हीट वेव को लेकर उनके उच्च अधिकारियों द्वारा सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही मरीजों के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचने के लिए जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें। गर्मी में पुरानी बीमारियों के मरीजों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मी, प्रदूषण और हवा में कम नमी के कारण दिल और फेफड़ों के मरीजों को परेशानी होती है। इसके अलावा संतुलित और हल्का खाना लेना चाहिए। शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। दिन में बार बार पानी जरूर पीना चाहिए और घर बाहर निकलने के दौरान सिर को कपड़ा या छाता से ढक कर रखना चाहिए। उन्होंने कहा की लोगों को जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलना चाहिए और लोगों की सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक अपने कामकाज निपटा लेने चाहिए या शाम 4 बजे के बाद कामों को निपटाएं क्योंकी 11 बजे से 4 बजे तक बहुत तापमान रहता है। उन्होंने कहा की छोटे छोटे बच्चों को और बुजुर्ग लोगों को इस भीषण गर्मी से बचाना चाहिए । उन्होंने कहा कि यदि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, उबकाई और बेहोशी जैसा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here