रेवाड़ी : चन्द्रिका ( TSN)-रेवाड़ी में बुधवार को जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति की ट्रेनिंग एवं कांफ्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा रेवाड़ी पहुँची और एसएमएसी के प्रधानों के साथ सरकारी स्कूलों को ओर बेहतर बनाए जाने के लिए चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान एसएमसी प्रधानों ने स्कूल में सफाई कर्मचारी, चौकीदार और टीचर्स की कमी को दूर करने की बात कहीं। जिसपर शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार जल्द एचकेआरएन के जरिये भर्ती करेगी। साथ ही स्कूलों में चौकीदारों के रहने के लिए भी मकान बनवाने का प्रावधान किया जा रहा है। कई जगह सरकारी स्कूलों की इमारत जर्जर हालत में है। जिसपर शिक्षा मंत्री ने कहा कि काफी इमारत ठीक कराई गई है। बाकी पर भी काम किया जा रहा है। बता दें कि विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि सरकार स्थाई भर्ती ना करने एचकेआरएन के जरिये भर्ती करके ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है। जिसपर सीमा त्रिखा ने कहा कि नेता भी तो जनता 5 साल के लिए भर्ती करती है।







