बाढ़डा/चरखी दादरी– चन्द्रिका :आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को जनसभा की। इस दौरान सैकड़ों लोग अन्य पार्टियां छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर हरियाणा में सरकार बनाने का संकल्प लिया।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में व्यवस्था बदलने की जरुरत है। हालात ऐसे हैं कि रेवाड़ी के संस्कृति मॉडल स्कूल में बाथरुम की दीवार गिरने से बच्चे की मौ+त हो गई। जींद में सरकारी स्कूल में काले शीशे लगवाकर प्रिंसिपल छात्राओं की अस्मीता से खेलता रहा और एफआईआर लिखवाने के लिए उनको प्रेस कॉन्फेंस करवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकार शिक्षा के प्रति उदासिन रही है। कांग्रेस के राज में जो भ्रष्टाचार था वो भाजपा के राज में डबल हो गया है।







