अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)– अंबाला में आज अचानक मौसम ने करवट बदली. उमस भरी गर्मी के बाद आसमान में घने काले बादल छाए और मूसलाधार बारिश हुई.बारिश से मौसम सुहावना हो गया,वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल गई.एक तरफ जहां बारिश के कारण लोगो को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ जलभराव होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है. हालत ये हैं कि थोड़ी देर की बारिश ने ही प्रशासन के सभी दावों की पोल खोल कर रख दी है. अंबाला की सड़कें और गालियां तालाब बन गई. लोगो की दुकानों में भी पानी घुस गया. जल भराव के कारण आने जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गौरतलब है कि अंबाला में काफी दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग काफी परेशान नजर आ रहे थे, तो वहीं बारिश न पड़ने से किसान भी मायूस नजर आ रहे थे.भीषण गर्मी पड़ने के कारण बिजली सप्लाई में भी दिक्कत आने लगी थी. वहीं बारिश न होने से किसानों की धान की फसल की रोपाई में भी बाधा आ रही थीं. लोग इंतजार कर रहे थे कि कब बारिश पड़े और गर्मी से राहत मिले. वहीं किसान भी इंतजार कर रहे थी कि बारिश पड़े और उनकी जो धान की रोपाई नहीं हो पाई वो हो पाए. बारिश होने से एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया. किसानों के भी बारिश को देख चेहरे खिल गए और एक लंबा इंतजार जो किसानों का बारिश का था वो खत्म हो गया. वहीं थोड़ी ही देर की बारिश ने प्रशासन के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी.अंबाला की सड़कें और गालियां तालाब बन गई. जलभराव के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित पानी निकासी की अपील भी की.






