Home Haryana शिक्षा विभाग ने 121 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

शिक्षा विभाग ने 121 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

108
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग पलवल द्वारा बुधवार को 121 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। बता दें कि सहायक उपकरण प्रदान करने का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
स्पेशल टीचर विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष दिव्यांग बच्चों के लिए कैंप का आयोजन किया जाता है। मेडिकल एसेसमेंट कैंप के दौरान डॉक्टरों की टीम एवं एल्मिको की टीम द्वारा दिव्यांग बच्चों को आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए माप तौल किया जाता है। इसी कड़ी में पलवल जिले के चारों ब्लॉकों के 121 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिए गए है जिनमें ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, रोलेटर, हेयरिंग एड, केएफओ , सुगम केन एवं स्मार्ट फोन शामिल है। सहायक उपकरण प्रदान करने का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। सहायक उपकरणों की मदद से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा होगी। दिव्यांग बच्चे भी अब किसी पर बोझ नहीं बनेगें बल्कि स्वयं चलने,फिरने तथा अन्य कार्य करने में सक्षम हो जाएगें। सहायक उपकरण दिव्यांग बच्चों को सुनने,बोलने तथा पढ़ने में मदद करेगें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह,एपीसी प्रीतम सिंह,अध्यापक अनिल कुमार शर्मा, रजनीकांत, विनोद वर्मा, महेंद्र पा रामअनोखी,मोनिका बिरमानी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here