Home Haryana अग्निवीर योजना को लेकर CM के बयान पर आम आदमी पार्टी ...

अग्निवीर योजना को लेकर CM के बयान पर आम आदमी पार्टी का पलटवार

123
0
कैथल : चन्द्रिका ( TSN)आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह के अग्निवीरों को प्रदेश के भर्तियों में आरक्षण देने के मुद्दे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर अग्निवीर योजना इतनी अच्छी है तो बीजेपी अपने सब नेताओं पर लागू क्यों नहीं कर देती।
अनुराग ढांडा ने  कहा कि अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद से युवाओं की सेना में रुचि कम हो गई है।उन्होंने कहा कि इस योजना से देश की फोर्स को कमजोर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा युवाओं को प्रताड़ित करने के लिए, और युवाओं को बेरोजगार रखने के लिए एक षड़यंत्र पूर्वक तरीके से यह योजना लागू की गई है। इस पूरी की पूरी योजना को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए, और फौज में रेगुलर भर्ती शुरू की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here