अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंट PWD रेस्ट हाउस में आयोजित जनता दरबार में पूरे प्रदेश से हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। बता दें कि काफी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर दरबार पहुंचे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री ने कहा कि जितने भी लोग जनता दरबार में आते हैं हम उनकी समस्याओं को सुनते हैं। उनका समाधान करने की कोशिश भी करते हैं। वहीं उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पुलिस का काम है लॉ एंड आर्डर को मेनटेन रखना। वहीं उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि मैं किसी भी प्रकार की अपराधियों के साथ मिलीभगत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा।
उन्होंने गोहाना से आई महिला की शिकायत पर सोनीपत SP को लताड़ भी लगाई। अनिल विज ने कहा कि हमारा आज तक का रिकॉर्ड रहा है जो भी फरियादी जनता दरबार में आए हैं उन सब की समस्याओं को सुना जाएगा, चाहे इसके लिए रात के 2 बज जाएं। इसके साथ ही संसद में अब नया कानून बिल पेश किया गया, जिस पर गृह मंत्री ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के कानूनों को खत्म करने के लिए पहली बार किसी सरकार ने ये कोशिश की है।







