गुरुग्राम (शाहिद खान): आज की दुनिया कलाकारों से भरी है। यहां क्रिएटिव लोगों की कोई कमी नहीं है। आए दिन नए वीडियो वायरल होते रहते हैं।

हाल ही में एक कलाकार की कलाकारी का ऐसा ही अनोखा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर सब लोग हैरान है।

हरियाणा के गुरुग्राम के उद्योग विहार में रहने वाले यह कलाकार छोटी-छोटी चारपहियों पर महात्मा बुध की आकृति बना देता है। सिर्फ महात्मा बुध ही नहीं बल्कि चारपाई पर अलग-अलग जानवर, लिपि तथा तस्वीरें बनाना इनका शोक है।

तस्वीरों में जो आप यह छोटी-छोटी चारपाई देख रहे हैं इन्हें खुद इन्होंने अपने हाथों से बनाया है। इनके द्वारा बनाई गई चार पहिया है इतनी छोटी है कि उन्हें एक बोतल में भी रखा जा सकता है। कलाकारी करने वाले कलाकार बताते हैं कि शुरू में उनके दादा यह काम किया करते थे। दादा से उनके पिता ने और फिर पिता से उन्होंने यह सीखा।








