Home Ambala अंबाला के सिविल अस्पताल में एक महिला ने एक दूसरे के धड़...

अंबाला के सिविल अस्पताल में एक महिला ने एक दूसरे के धड़ से जुड़ी दो जुड़वा बच्चियों को दिया जन्म

157
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-अंबाला के सिविल अस्पताल में एक कुदरत का करिश्मा देखने को मिला.  एक महिला ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया, जिसका धड़ एक दूसरे से जुड़ा हुआ था. हालांकि दोनों जुड़वा बच्चियों को ठीक बताया जा रहा है. वहीं अंबाला कैंट सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है,लेकिन पता चला है कि बच्चियों के पेरेंट्स उन्हे अपने घर ले गए.
इस बारे में हस्पताल के डॉक्टर्स ने  बताया कि हमारे पास एक ऐसा कैसे आया था जिसमें  एक महिला ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया,जो आपस में जुड़े हुए थे. उन्होंने बताया कि जन्म के बाद हमने उन्हें HM में शिफ्ट किया और देखा की उनमें काफी दिक्कत आ रही है.उन्होंने कहा कि फिर हमने उनके पेरेंट्स को समझाया कि क्या आपको पहले पता नही चला इसके बारे में. उन्होंने कहा कि बच्चियों के पेरेंट्स ने  पहले कभी अल्ट्रासाउंड कराया ही नहीं.डॉक्टर्स ने  बताया कि हमने इन बच्चों को पीजीआई रेफर किया है अब देखते है आगे क्या होता है. उन्होंने कहा कि बाकी सब अलग है, लेकिन जहां हमारा दिल होता है उस हिस्से से जुड़े हुए है ये बच्चे. हालांकि पता ऐसा भी चला है कि बच्चियों के पेरेंट्स उन्हे पीजीआई न लेजाकर अपने घर ले गए है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here