Home Accident राज्यमंत्री सुभाष सुधा की पायलट गाड़ी का NH 152 D पर ...

राज्यमंत्री सुभाष सुधा की पायलट गाड़ी का NH 152 D पर हुआ हा*दसा.. सुरक्षा कर्मी हुआ घायल

178
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-आज चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ जा रहे राज्यमंत्री सुभाष सुधा की  पायलट गाड़ी का नेशनल हाईवे 152डी हाईवे पर टायर फटने की वजह से सड़क हादसा घटित हो गया। इस सड़क हा*दसे में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
बता दें कि जिस समय नेशनल हाईवे 152डी पर ये हा*दसा हुआ , उस समय राज्यमंत्री सुभाष सुधा चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ की ओर जा रहे थे, जहां उन्होंने 16 जुलाई को देश के गृह मंत्री अमित शाह के महेंद्रगढ़ दौरे को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेना था। घायल पुलिस कर्मी को तुरंत घटनास्थल के नजदीकी पिहोवा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र एलएनजेपी में एंबुलेंस से रेफर कर दिया गया।वहीं राज्य मंत्री सुभाष सुधा भी कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में पहुंचे जहां उन्होंने घायल सुरक्षाकर्मी का हाल-चाल जाना। पत्रकारों से बातचीत करते हुए  उन्होंने बताया कि वे चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुए थे कि पिहोवा से करीब 7 किलोमीटर आगे चलकर नेशनल हाईवे 152 डी हाईवे पर उनकी पायलट गाड़ी का टायर फटने और एक्सल टूटने की वजह से यह हा*दसा घटित हुआ। फिलहाल सुरक्षाकर्मी का उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here