अंबाला : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने अंबाला में प्रेसवार्ता कर मंत्री असीम गोयल के लटके प्रोजेक्ट्स पर सवाल उठाए और कहा वे श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि असीम गोयल लगातार दौरे कर घोषणाएं कर रहे हैं, जो बता रहा है कि यह सिर्फ चुनाव नजदीक हैं और चुनावी घोषणाएं चल रही है।उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावो में दो महीने का समय रह गया है। जैन ने परिवहन मंत्री असीम को निशाना बनाते हुए कहा अगर हम मंत्री का ट्रेक रिकार्ड देखें तो ऐसा नहीं लगता कि जो नई घोषणाएं किसी भी हालत में पूरी होगी। क्योंकि पुरानी घोषणाएं अंबाला शहर को लेकर थी वह या तो कागजों में रह गई या आधी अधूरी है।
श्वेत पत्र करें जारी… बताए अब तक अंबाला में कब कब कितनी घोषणाए हुई
रोहित जैन ने कहा मंत्री असीम गोयल लगातार अंबाला में दौरे कर रहे हैं। जो घोषणाएं कर रहे है वह नहीं लगता कि दो महीने में पूरी भी होगी। चुनाव आते ही इनके द्वारा जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। मीडिया के माध्यम से मंत्री को कहना चाहते हैं कि श्वेत पत्र जारी करें कि अब तक अंबाला में कब कब कितनी घोषणाए हुई। उसका टाइम पीरियड क्या था। कब तक कमपलिट होनी थी और आज रिवाइजड बजट कितना है। कोई भी घोषणा 3 करोड़ के लगभग शुरू हुई थी। जो एस्टीमेट नया आया है वह लगभग 32 करोड़ रुपए है। दस गुणा एस्टीमेट बढ़ गया है। परंतु सभी प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं। जो घोषणा इन्होंने की है उसके लिए श्वेत पत्र जारी होना चाहिए कि जो बजट बढ़ा है वह कब कब और कितना बढ़ा है। ताकि अंबाला की जनता को पता लग सके कि धरातल पर इन्होंने कितना काम किया है। अंबाला के विकास या प्रोजेक्ट की बात आती है तो अंबाला का विकास कहीं ना कहीं झूठी लड़ाई में भटक जाता है। जनता यह पूछना चाहती है कि “आपका रिश्ता क्या कहलाता है”।
कांग्रेस की सत्ता आई तो लिया जाएगा हर प्रोजेक्ट का हिसाब
रोहित जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से कहना चाहता हूं कि मंत्री अपने श्वेत पत्र में यह बातें लिखे या न लिखें। अगर कांग्रेस की सत्ता आई तो हर प्रोजेक्ट का हिसाब लिया जाएगा और जांच करवाई जाएगी कि कितना भ्रष्टाचार किस प्रोजेक्ट में हुआ है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अम्बाला में सफाई व्यवस्था पर कहा ये
नाले नालियों के मुद्दे को लेकर भी रोहित जैन ने कहा कि हर बड़े बड़े वादे किए जाते हैं कि नाले साफ हो जाएंगे। हम अंबाला में रहकर नाले नालियों की ही बात कर रहे हैं। 10 साल सत्ता में रहने के बावजूद अभी तक कोई ऐसा प्लान नहीं है कि नाले नालियों और गंदगी से मुक्ति मिले। चारों तरफ कूड़ा करकट फैला है उसके लिए कोई सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट की कोई स्कीम नहीं है। श्वेत पत्र में मंत्री इन बातों का जवाब दें। रोहित जैन ने कहा 10 साल में अंबाला शहर में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।जो नगर निगम था वह नर्क निगम बन गया है। आज लोग एनडीसी, परिवार पहचान पत्र और प्रोपर्टी आईडी के लिए लाइनों में लग रहे हैं। इन सब चीजों से शहर को मुक्ति मिलेगी।







