Home Ambala अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी ने भरा नामांकन… रैली निकाल किया...

अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी ने भरा नामांकन… रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

129
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान वरुण चौधरी का नामांकन भरवाने अंबाला पहुंचे.नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अंबाला शहर में एक जनसभा का आयोजन किया गया,जिसमें कांग्रेस की एकजुटता मंच पर साफ नजर आई. जनसभा में कांग्रेस के सभी गुटों के नेता एक साथ मिलकर वरुण चौधरी को जितवाने का दम भरते नजर आए .
इससे पहले अंबाला में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक रैली का भी आयोजन किया गया ! इस रैली में भारी भीड़ उमड़ी और मंच पर कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहे ! मंच से भूपिंदर सिंह हुड्डा में वरुण चौधरी  को वोट देकर सफल बनाने की अपील की. इस मौके पर उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस की  सरकार बनने का दावा किया.वहीं उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बहुत वादे पूरे करने की बात कही, जैसे बेरोजगारों को एक लाख रुपए सालाना भत्ता देना , महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना , मनरेगा में 400 रुपए मजदूरी देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 30 लाख केंद्र सरकार की नौकरियां खाली है,जिनको भरने का काम किया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि  गैस सिलेंडर 500 रुपए से ज्यादा नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के घोषणा  पत्र के बारे में भी लोगो को जानकारी दी.कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने कहा कि भारत के सविधान को बचाने के लिए कांग्रेस यह चुनाव लड़ रही है. मोदी की गारंटी पर तंज कसते हुए वरुण चौधरी ने कहा कि जुमलों की कोई गारंटी नहीं होती. उन्होंने कहा कि हर वर्ग भाजपा से दुखी है, किसानों को अपने ही देश की  राजधानी नही जाने दिया जा रहा. जनता इस बार भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है. वहीं हरियाणा के कांग्रेस प्रदेश  अध्यक्ष उदयभान ने  हरियाणा में सभी 10 सीटें जीतने का दावा किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here