Home politics BJP प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ.. कल नामांकन में आएंगे राजनाथ...

BJP प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ.. कल नामांकन में आएंगे राजनाथ सिंह

110
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- रोहतक लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा भाजपा सांसद एवं पार्टी उम्मीदवार डा. अरविंद शर्मा के चुनावी कार्यालय का गुरूवार को रोहतक में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें खुद डा. अरविंद शर्मा ने आहूति डाली।
बता दें कि  शुक्रवार 3 मई को भाजपा उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे। भाजपा उम्मीदवार डा. अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर जीत हासिल होगी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है और हरियाणा में भाजपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here