Home Haryana हरियाणा सरकार की प्रदेश के हर पुलिस थाने और ...

हरियाणा सरकार की प्रदेश के हर पुलिस थाने और चौकियों पर होगी पैनी नजर… ये की गई व्यवस्था

164
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)– हरियाणा पुलिस की हर चौकी हर थाने पर सरकार की पैनी नजर रहेगी।  इसके लिए हरियाणा सरकार ने प्रदेश भर के 765 थानों पर क्वालिटी नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल किये हैं।  इन सभी कैमरों का एक्सेस पुलिस मुख्यालय में रहेगा।  ये कैमरे थानों की एंट्री पाइंट से लेकर हर महत्वपूर्ण जगह पर रहेंगे।  हरियाणा के गृह मंत्री भी मानते हैं इन कैमरों में पुलिस की सारी कार्यवाई रिकार्ड होगी जिसका काफी फायदा होगा।
पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायतों में भी आएगी कमी  
 सेवा सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली हरियाणा पुलिस पर यदा कदा भ्रष्टाचार , अ+वैध हिरासत और अन्य कई गं+भीर आरोप लगते रहते हैं।  CCTV कैमरों के इंस्टाल होने के बाद इनमें भी सुधार आएगा। अंबाला रेंज के आईजी शिवास कविराज के अनुसार  इन थानों में लगे कैमरे रियल टाइम में चल रहे हैं , इसका सीधा फायदा न केवल सरकार को होने वाला है बल्कि जनता और खुद पुलिस विभाग को भी इसका काफी लाभ पहुंचेगा।   इन कैमरों के लगने के बाद से पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायतों में भी कमी आएगी , इन कैमरों का फायदा कोर्ट को भी मिलने वाला है।  आई जी शिवास कविराज की मानें तो पुलिस थानों में अपराधियों से पूछ ताछ के लिए बने कमरों में भी ये कैमरे लगाए गए हैं ताकि पुलिस के खिलाफ आने वाली सच्ची झूठी शिकायतों पर नजर रखी जा सके।  वहीं  प्रदेश भर के थानों में लगाए जा रहे कैमरों के सरकार के इस कदम को अब आम लोग भी सराह रहे हैं।  अंबाला के रहने वाले राजकुमार पूरी का कहना है कि  सरकार के इस कदम से जहां  पुलिस के भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा वहीं अप+राधों पर भी अंकुश लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here