Home Haryana नायब सिंह सैनी पहुंचे करनाल के सूर्य मंदिर में.. की झंडा...

नायब सिंह सैनी पहुंचे करनाल के सूर्य मंदिर में.. की झंडा रस्म अदा…पूर्वांचल और बिहार के वोटर्स को लुभाने की कोशिश

119
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-  चुनावी अभियान की गर्मी के बीच प्रदेश की एकमात्र विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सीएम नायब सैनी जोर शोर से चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। आज सुबह छठ पर्व सेवा समिति के निमंत्रण पर वे करनाल के पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित भगवान सूर्य नारायण मंदिर में पहुंचे और यहां झंडा रसम अदा करने के बाद पूजा की। पूर्वांचल और बिहार से आए लोगों के बीच इस सूर्य मंदिर की काफी मान्यता है, ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी का यहां आना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी से नाराज़ चल रहे लोगों को समझाएंगे और मनाएंगे
 मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा की उन्होंने यहां सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना की है। उन्होंने कहा की छठ पर्व सेवा समिति द्वारा उन्हें यहां बुलाया गया था और पिछली सरकार में यहां पर काफी काम हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में यहां 4:30 करोड़ की लागत से पूजा घाट का निर्माण किया गया ताकि श्रद्धालुओं को अपनी आस्था में कोई दिक्कत ना आए। कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोचन सिंह के मैदान में उतरने के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह पहले भी आए थे और अब भी आए हैं। सैनी ने कहा कि आज वे कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल का नामांकन करने जा रहे हैं और इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वे कई उम्मीदवारों का नामांकन कर चुके हैं।पार्टी में कुछ लोगों की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें समझाएंगे और मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति को उनके घर तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ हर वर्ग के लिए कोई ना कोई योजना का लाभ पहुंचाया गया है।
कांग्रेस रही निशाने पर 
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए नायब सैनी ने कहा कि ये हमेशा गरीबी हटाओ का नारा देकर वोट हासिल करते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटा पाए। गरीबों के खिलाफ अगर किसी ने लड़ाई लड़ी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में जब भी कोई घोषणा करती है तो वह कभी पूरी नहीं हो पाती, वह केवल घोषणा ही रह जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में युवा प्रताड़ित होता था और बिना पर्ची खर्ची के किसी को नौकरी नहीं मिलती थी। कांग्रेस सरकार ने 24 घंटे बिजली देने की बातें कहीं लेकिन वह कभी नहीं दे पाई। यह काम बीजेपी की मनोहर लाल सरकार ने अपने शासनकाल में करके दिखाया। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस जब पोर्टल हटाने की बात करती है तो उनके मुंह से भ्रष्टाचार की बू आती है। वह दोबारा से भ्रष्टाचार को जन्म देने की बात कह रहे हैं। पोर्टल के माध्यम से लोगों को घर बैठे बीपीएल राशन कार्ड और अन्य सुविधाएं केवल हमारी सरकार ने दी हैं और इसका उन्हें लाभ मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here