चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 135 फीट सबसे ऊंचे तिरंगे का आरोहण किया। बता दें कि रविवार को करीब 46 लाख रुपए की लागत से दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में स्थापित 135 फीट ऊंचे तिरंगे का आरोहण करते हुए कहा कि इससे देशभक्ति की भावना को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीसीआरयूएसटी में सबसे पहले सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है, जो एक गौरव एवं प्रेरणादायी परियोजना है।
दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुनः अखंड बनाएँगे।
गिलगित से गारो पर्वत तक आजादी पर्व मनाएँगे॥
उस स्वर्ण दिवस के लिए आज से कमर कसें, बलिदान करें।
जो पाया उसमें खो न जाएँ, जो खोया उसका ध्यान करें॥– पूजनीय अटल जी pic.twitter.com/KUnAb1quCR
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 16, 2023
यहां से गुजरते समय हाइवे से भी यह ध्वज राष्ट्रीयता के संदेश को प्रसारित करता हुए दिखाई देगा। इस पर लाइट की विशेष व्यवस्था की गई है। 2 साल में यह कार्य पूर्ण हुआ है, जिसके लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई। उन्होंने अन्य परियोजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि विज्ञान एवं वास्तुकला को समर्पित अटल अकादमी एवं आइडिया लैब से शोध को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना में एआईसीटीई का विशेष रूप से सहयोग मिला है। आइडिया लैब की स्थापना से नए-नए विचारों को विकसित कर विज्ञान के माध्यम से जीवनशैली में उपयोगी बनाने में मदद मिलेगी।







