Home Haryana सिरसा की राजनीति में बड़ा धमाका..इनेलो और हलोपा का हुआ गठबंधन

सिरसा की राजनीति में बड़ा धमाका..इनेलो और हलोपा का हुआ गठबंधन

173
0
सिरसा, 12 सितम्बर – सिरसा की राजनीति में आज एक और बड़ा धमाका देखने को मिला है.  इनेलो और हलोपा का गठबंधन आज हो गया है। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला श्री तारा बाबा कुटिया में पहुंचे. इसके बाद अभय सिंह चौटाला ने गोपाल कांडा से मुलाकात की। अभय चौटाला ने इस मौके पर गोपाल कांडा के साथ मंच भी सांझा किया और गोपाल कांडा को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान भी किया। वही गोपाल कांडा ने भी सिरसा की पांचो सीटों पर इनेलो को पूरा समर्थन देने का ऐलान भी किया है।
हरियाणा में ना  तो कांग्रेस  और ना ही बनेगी  भाजपा सरकार
 बता दे की हलोपा से पहले आईएनएलडी और बसपा का गठबंधन है। अभय चौटाला ने श्री तारा बाबा कुटिया में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक दूसरे को समर्थन करेंगे। हरियाणा में ना  तो अब कांग्रेस सरकार बनाएगी और ना ही भाजपा सरकार बनाएगी.हरियाणा में सिर्फ अब हरियाणा लोकहित पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन सरकार बनाएगी। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सिरसा जिला की पांचो सीटें गठबंधन जीतेगा। अभय चौटाला ने कहा कि गोपाल कांडा के पास कांग्रेस और बीजेपी से भी तरह-तरह की ऑफर आ रही थी,  लेकिन गोपाल कांडा ने उनको दरकिनार  करते हुए मुझे समर्थन देने का ऐलान किया है।
 वही हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला के साथ उनका पुराना रिश्ता है.हालांकि कुछ और लोगों का भी ऑफर उनको मिला था, लेकिन सबको दरकिनार करते हुए उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा जिला की सभी की सभी सीटें गठबंधन जीतेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here